बगहा, अक्टूबर 25 -- बेतिया में पवित्र यूखरिस्त शोभायात्रा Bagaha News: बेतिया, हमारे संवाददाता। बेतिया पल्ली में ईसाई धर्मावलंबियों के द्वारा रविवार को भव्य पवित्र यूखरिस्त शोभा यात्रा निकल गई। ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा प्रभु यीशु के शरीर और रक्त के प्रतीक पवित्र साक्रामेंट को एक सुसज्जित बेदी या पात्र में रखकर नगर और पल्ली की सड़कों पर यात्रा निकाला गया। इसमें नगर के सैकड़ो ईसाई धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। यह ईसाई समुदाय का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र सार्वजनिक धार्मिक आयोजन है। इसमें मिस्सा बलिदान के बाद, वेदी से प्रभु यीशु मसीह के पवित्र शरीर (रोटी के रूप में प्रतिष्ठित यूखरिस्त) को एक विशेष पात्र में रखकर पुरोहित के द्वारा पूरे शोभायात्रा का भ्रमण किया गया। इस शोभा यात्रा में शामिल होकर लोग नगर के मोहल्ले के गलियों या सार्वजनि...