बगहा, अक्टूबर 22 -- बदलते मौसम में स्वास्थ्य और यातायात की चुनौती Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में गर्मी रात में ठंड और सुबह के समय कुहासा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के बीच सीएचसी योगापट्टी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या भी सामने आ रही है। खासकर बच्चों में सर्दी खांसी और बुखार की शिकायतों को लेकर परिजन चिंतित हैं।गुरुवार की सुबह मनुआपुल से नवलपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर कुहासा छाया रहा।सुबह करीब आठ बजे तक सड़क पर कुहासे का असर दिखा।इससे वाहन चालकों को सावधानी के साथ गाड़ियां चलानी पड़ीं।मौसम में बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है।वही इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी ...