बगहा, नवम्बर 1 -- फिनटेक और डिजिटल फाइनेंस कार्यशाला का समापन Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। आज बैंकिंग और फाइनेंस की दुनिया तेजी से बदल रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ रहा है, वहीं सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी बढ़ी हैं। स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के बुनियादी नियमों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व ब्लॉकचेन का दूरगामी प्रभाव पड़ा है। ऐसे विषयों का ज्ञान हासिल कर विद्यार्थी भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। उक्त बातें राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार ने शनिवार की देर शाम तक चले चार दिवसीय कार्यशाला के समापन के अवसर पर कही। राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के कॉमर्स विभाग की ओर से पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए फिनटेक और डिजिटल फाइनेंस विषय पर ...