Bagaha News: आरा में ठनका से गोपालपुर के मजदूर की मौत
बगहा, जुलाई 23 -- Bagaha News: सिकटा। आरा में ठनका की चपेट में आने से गोपालपुर थाने के झखरा गांव के मजदूर प्रमोद राम(45) की मौत बुधवार की शाम में हो गई। वे स्वर्गीय गनपत राम के पुत्र थे।घटना आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कन्हैली गांव की है।गुरूवार की दोपहर शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया।मजदूर की पत्नी,पुत्र व पुत्री के शव से लिपटकर रोते देखकर लोग भी गमगीन हो रहे थे। पूर्व मुखिया शेषनाथ कुशवाहा,पूर्व विधायक के प्रतिनिधि गुजेश्वर कुमार गुप्ता,श्याम नारायण राम, सुकट राम सहित अन्य लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे।जानकारी के अनुसार प्रमोद बीते सोमवार को गांव के ही बैद्यनाथ राम,रामधनी राम,धर्मेंद्र राम व अन्य मजदूरों के साथ धान की रोपनी करने वहां गए थे। यह भी पढ़ें- करायपरसुराय में वज्रपात से किसान की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.