Bagaha News: आभूषण व बर्तन की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
बगहा, नवम्बर 5 -- धनतेरस के लिए सजा बगहा बाजार Bagaha News: बगहा। धनतेरस को लेकर शुक्रवार को होने वाली खरीदारी के लिए बगहा बाजार पूरी तरह तैयार नजर आने लगा है। गुरुवार को बाजार के विभिन्न दुकानों में पर्व को लेकर विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, आभूषण और बर्तन की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों की ओर से कई तरह के ऑफर, छूट और उपहारों की व्यवस्था की गई है। धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद में दुकानदारों ने अपनी दुकानों में नए सामानों का स्टॉक भी तैयार रखा है। बाजार में गुरुवार से ही धनतेरस की रौनक दिखने लगी है। कई लोग परिवार के साथ बाजार पहुंचकर अपनी पसंद के सामानों की जानकारी लेते नजर आए। हालांकि, मुख्य खरीदारी शुक्रवार को होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दुकानद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.