Bagaha News: आधी रात किराना दुकान में चोरी युवक गिरफ्तार
बगहा, अक्टूबर 29 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के मलाही बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित सिरिसिया मठिया गांव में बुधवार की आधी रात किराना दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान से सामान और नकदी लेकर भाग रहे एक युवक को दुकानदार के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, सिरिसिया मठिया निवासी शिव देवी ने बैरिया थाने में आवेदन देकर बताया कि बुधवार की आधी रात एक युवक उनकी किराना दुकान से सामान और नकदी लेकर भाग रहा था। इसी दौरान उनके पति रवींद्र प्रसाद की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और शोर मचाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान सिरिसिया मठिया निवासी स्वर्गीय बिंदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.