Bagaha News: आधारभूत संरचनाओं का होगा कायाकल्प
बगहा, सितम्बर 5 -- Bagaha News: रामनगर। प्रखंड की पंचायतों में आधारभूत संरचनाओं और सरकारी परिसंपत्तियों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रत्येक पंचायत में दस महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन कर उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजनाओं के चयन और कार्यों की निगरानी के लिए दो पंचायतों पर एक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, पंचायत सचिव को सहयोगी पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर बीडीओ अजीत कुमार ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में सभी नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पंचायतवार योजनाओं के चयन को लेकर आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। बीडीओ ने सभी नोडल पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर अपने-अपने क्षेत्र की पंचायतों में योजनाओं का चयन कर उससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.