Bagaha News: आठ दिन से गायब छठी के छात्र का दो टुकड़ों में सड़ा-गला शव मिला
बगहा, अक्टूबर 21 -- Bagaha News: रामनगर (प.चं.)। रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौंद्रा फार्म स्थित गन्ने के खेत से सोमवार को आठ दिनों से लापता छठी कक्षा के छात्र शिबू खां (13) का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। शव दो टुकड़ों में बंटा था और काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुका था। शिबू मेघवल मठिया गांव निवासी अमानुल्ला खान का पुत्र था। पिता ने कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और सरयू सिंह चौक के पास रामरेखा नदी पुल जाम कर दिया। सूचना पर बगहा एसपी राजेश कुमार और रामनगर एसडीपीओ सत्येन्द्र राम घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।
छात्र के लापता होने की घटना 12 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए निकला था छात्र परिजनों के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.