Bagaha News: आंगनबाड़ी केंद्र दूसरे मकान में हुआ शिफ्ट
बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: साठी । लौरिया प्रखंड के धमौरा पंचायत अंतर्गत वृंदावन गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की चहारदीवारी गिरने से पांच वर्षीय आयान आलम की मौत के बाद केंद्र का स्थान बदल दिया गया है। लौरिया सीडीपीओ बृजेश कुमार के आदेश पर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 143 को नजरा खातून के मकान में शिफ्ट कर दिया गया है। नए स्थान पर शनिवार से केंद्र चालू हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अंबारी खातून ने बताया कि सीडीपीओ के निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र को स्थानांतरित किया गया है। नए भवन में बच्चों को पढ़ाई के साथ पोषण और अन्य जरूरी सेवाएं दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: आंगनबाड़ी की चहारदीवारी गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत केंद्र के स्थानांतरण के बाद अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- Bagaha News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.