Bagaha News: अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर किया हंगामा
बगहा, जुलाई 25 -- Bagaha News: बेतिया,एक संवाददाता। शहर के एक निजी अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लिनिक पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आक्रोशित परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। प्रसूता की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के बेलवा बहुअरी वार्ड संख्या-03 निवासी भीम चौधरी की पत्नी चंद्रज्योति कुमारी (35), के रूप में हुई है। उसकी बहन रीना देवी ने बताया की चंद्रज्योति अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली थीं। शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.