Bagaha News: असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेंगे
बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: बेतिया दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था संधारण, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन व्यवस्था, विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी सजगता, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा पूजा-पंडालों, विसर्जन स्थलों, विसर्जन मार्गों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.