Bagaha News: अवैध वसूली पर मामला दर्ज
बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: भितहा। भितहा सीओ मनोरंजन शुक्ला ने दाखिल-खारिज के नाम पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लोगों से रुपये मांगने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। भितहा थाने में उन्होंने इस संबंध में आवेदन दिया है। आवेदन में थाना अध्यक्ष से मामले की जांच कर संबंधित मोबाइल नंबर का सत्यापन करते हुए दोषी व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई है। अंचलाधिकारी ने अपने आवेदन में कहा है कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से आम जनता से दाखिल-खारिज कराने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.