Bagaha News: अवैध बिजली जलाने में आधा दर्जन पर एफआईआर
बगहा, जुलाई 27 -- Bagaha News: मनुआपुल, ए,सं। बिजली विभाग ने बिजली चोरों के विरुद्ध नकेल कसना शुरू कर दिया है।कुमारबाग के जेई राकेश कुमार ने एकरहिया गांव में छापेमारी कर आधे दर्जन लोगों के विरुद्ध चोरी कर विद्युत जलाते पकड़ा है। थानाध्यक्ष अंनत कुमार ने बताया कि इस वावत मुन्ना यादव, दुर्योधन राम,सुकई यादव, वीरेंद्र पासवान, सुरज यादव, नारायण पासवान के विरुद्ध जेई ने एफआईआर दर्ज कराई है।जेई ने बताया कि उक्त सभी मिलकर लगभग एक लाख से अधिक रूपए की बिजली चोरी की है। विभागीय इस कार्रवाई से चोरी कर विद्युत जलाने वाले में खलबली मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.