Bagaha News: अवैध बालू खनन में जेसीबी समेत चार वाहन जब्त
बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के भपसा नाला के समीप बुधवार को खनन विभाग ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी, एक लोडर तथा दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। विभागीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि भपसा नाला क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खनन विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बालू खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी, एक लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए धनहा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। खनन विभाग के खनन निरीक्षक ऋतिक कुमार श्रीवास्तव एवं कोमल कुमारी ने बताया कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.