Bagaha News: अवैध अस्पताल व जांच घरों पर कार्रवाई को पत्र
बगहा, अगस्त 21 -- Bagaha News: बेतिया। अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड व जांच घरों की जांच के आदेश सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने सभी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र जारी कर दिया है। पत्र मे अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर, जांच घर के विरुद्ध करवाई करने के लिए अनेकों बार आदेश दिया गया था। उसके बावजूद जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। पश्चिम चम्पारण के सीएस ने एक बार फिर पत्र जारी कर जांचोपरांत कानूनी करवाई करने,सील करने तथा एफआईआर तक दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसके लिए स्थानीय थाना से समन्वय स्थापित करते हुए करवाई कर विस्तृत विवरण कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। जारी पत्र मे करवाई मे लापरवाही बरतने पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय करवाई के लिए भेजने की चेतावनी दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.