बगहा, जुलाई 14 -- Bagaha News: नरकटियागंज,हिसं। पश्चिम चंपारण जिले में अमृत स्टेशन योजना के तहत नरकटियागंज जंक्शन शामिल हुआ है। इसके तहत नरकटियागंज जंक्शन के नव निर्माण के लिए विगत छह अगस्त 2023 को आधारशिला रखी गई थी। किंतु करीब तीन वर्षों में 50 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया है। गति शक्ति योजना से कराए जा रहे अमृत भारत स्टेशन का निर्माण पिछले कुछ समय में सुस्त पड़ गया है। इसको लेकर रेल यात्री तरह तरह की चर्चा करने लगे थे। हालांकि अब निर्माण कार्य में कुछ मजदूरों का लगा होना दिखाई पड़ रहा है। राजकुमार राय, अनिल चौरसिया, मालती देवी आदि यात्रियों का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बावजूद इसके निर्माण का हाल बुरा है। यदि अमृत स्टेशन का निर्माण ऐसे ही होता रहा तब अगले पांच साल में भी शा...