बगहा, जुलाई 6 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय शहर के न्यू बस स्टैंड रोड के निवासी हरेंद्र कुमार पांडेय की पुत्री अमृता कुमारी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। ​इस शानदार उपलब्धि से परिवार, नगर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अमृता की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...