Bagaha News: अमित आजाद का कार्यक्रम कल
बगहा, अगस्त 19 -- Bagaha News: बगहा। महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद तिवारी का कार्यक्रम बुधवार को बगहा में आयोजित होगा। उनके स्वागत को लेकर आयोजन समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाजसेवी सह नेता आशीष कुमार मिश्र के नेतृत्व में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में अमित आजाद तिवारी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम, चंद्रशेखर आजाद के योगदान और उनके विचारों पर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.