बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: हरनाटाड़ (प.चं.)। वीटीआर में नए पर्यटन सत्र के दौरान पर्यटकों को जंगल सफारी के नए विकल्प मिलेंगे। वीटीआर प्रशासन ने वाल्मीकिनगर, मंगुराहा और गोवर्धना के बाद मदनपुर को चौथे पर्यटन केंद्र के रूप में शामिल किया है। इसे 'गेटवे ऑफ वीटीआर' नाम दिया गया है। यहां से नवंबर के पहले सप्ताह तक नियमित जंगल सफारी शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही वाल्मीकिनगर से मंगुराहा तक पूरे दिन चलने वाली जंगल सफारी शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है। मदनपुर पर्यटन केंद्र पर पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन और पार्क सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां से शुरू होने वाली जंगल सफारी के दौरान पर्यटक दिल्ली कैंप, गंडक नदी तट और प्रसिद्ध मदनपुर माई देवी स्थान का भ्रमण कर सकेंगे। वीटीआर प्रशासन को उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्त...