Bagaha News: अनुमंडल अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा
बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार की सुबह नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने चिकित्साकर्मियों पर इलाज में लापरवाही व प्रसव के बाद नर्सों ने नार काटने के नाम पर एक हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि पांच सौ रुपये देने पर नर्सों पर रुपये फेंक दिये और कहा कि रोते हुए आये हो रोते हुए ही यहां से तुमलोग जाओगे। शिकारपुर थाना क्षेत्र के खिरिया मठिया गांव निवासी प्रहलाद साह की पत्नी सीमा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार की रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 4.55 बजे के आसपास प्रसव होने के बाद बच्चा एकदम स्वास्थ्य था। लेकिन नार काटने के दौरान बच्चे की स्थिति अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद चिकित्सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.