बगहा, अक्टूबर 27 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। बिना पूर्व सूचना और सक्षम प्राधिकार से अवकाश स्वीकृत कराए बगैर कार्यालय से अनुपस्थित रहना चनपटिया नगर पंचायत के तहसीलदार सह प्रभारी प्रधान सहायक धर्मेंद्र कुमार को महंगा पड़ गया है। मामले में नगर पंचायत की प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी निशा कुमारी ने उनसे पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर बिंदुवार जवाब तलब किया है। मंगलवार को पत्र जारी कर प्रभारी ईओ ने बताया है कि 26 एवं 27 अक्टूबर को कार्यालय निरीक्षण और अवकाश पंजी के अवलोकन के दौरान धर्मेंद्र कुमार बिना पूर्व सूचना या सक्षम प्राधिकार से अवकाश स्वीकृत कराए बगैर अनुपस्थित पाए गए। वहीं, कार्यालय के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अनुपस्थिति को लेकर जवाब मांगे जाने पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। प्रभारी ईओ ने उनके इस रवैये को गैर ज...