बगहा, सितम्बर 24 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम के वार्ड 42 स्थित सनसरैया में नाला निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए मिट्टी कटाई का काम रोक दिया था।

स्थानीय लोगों से बातचीत उन्होंने ने लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराया और चिन्हित सरकारी जमीन की दोबारा पैमाइश कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन की मापी और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष एवं नियमानुकूल होनी चाहिए। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कर्मियों को पुनर्मापी के बाद स्पष्ट सीमांकन करने और नाला निर्माण का काम निर्बाध रूप से जारी रखने का निर्देश दिया।

महिलाओं की शिकायत निरीक्षण के द...