बगहा, सितम्बर 21 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। शहर में नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण अभियान लगातार सोमवार को भी जारी रहा।यातायात व्यवस्था को सुगम, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से अवैध अतिक्रमण एवं अनियंत्रित पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान की गतिविधियाँ अभियान के तहत सागर पोखरा से कम्युनिस्ट पार्टी चौक होते हुए इमली चौक तथा इमली चौक से पीपल चौक होते हुए गणेश चौक तक कार्रवाई की गई।नगर निगम की टीम ने अभियान के दौरान सड़कों के किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। वहीं, यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की गई।

दुकानदारों और वाहन चालकों के निर्देश टीम ने संबंधित इलाकों का निरीक्षण कर दुकानदारों और वाहन चालकों को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानो...