Bagaha News: अतिक्रमण : सौ दुकानों के तोड़े गए शेड
बगहा, सितम्बर 10 -- Bagaha News: बेतिया। नगर निगम प्रशासन द्वारा एक बार फिर से गुरुवार को अतिक्रमण ड्राइव शुरू कर दिया गया। निगम की टीम पुलिस बल के साथ समाहरणालय चौक पहुंची और यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। करीब सौ दुकानों के जाफरी, शेड, बैनर,पोस्टर समेत अन्य अस्थाई निर्माण को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने करीब दो ट्रेलर सामान जब्त किया है। जब्त सामान में दो पंप सेट, एक ठेला, दुकानों के जाफरी, सब्जियां आदि है। अभियान के दौरान कार्रवाई देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ लग गई। नगर निगम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कई दुकानदार कार्रवाई शुरू होते ही खुद ही अपने सामान समेटने लगे और अपने-अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाते दिखे। टीम ने जेसीबी से सड़क किनारे और नाला पर बनाए गए अस्थाई नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.