बगहा, सितम्बर 14 -- Bagaha News: बेतिया। बेतिया-बगहा एनएच-727 पर लौरिया थाना क्षेत्र के चटकल बेलवा मोड़ के समीप रविवार शाम बेकाबू वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य युवक भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरار हो गया। मृतक की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के बाबू परसौनी गांव निवासी वकील मुखिया के 21 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब सात बजे प्रदीप बाइक से लौरिया से अपने गांव बाबू परसौनी लौट रहा था। चटकल बेलवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल प्रदीप को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्...