नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Badrinath Temple: बीते दिनों ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल चुके हैं। आज सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले हैं और इसी के साथ चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप बदरीनाथ गए हैं या वहां जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपने ये बात जरूर सुनी होगी कि यहां शंख नहीं बजाया जाता। अब भला चारधाम यात्रा से जुड़े इतने बड़े मंदिर में शंख ना बजे तो इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है? इसके पीछे छिपी कहानी और वजब को आज जानने की कोशिश करते हैं। साथ ही जानेंगे इस पौराणिक किस्से को जिसका नाता बदरीनाथ मंदिर के साथ जुड़ा हुआ है।बदरीनाथ में क्यों नहीं बजाते हैं शंख? बदरीनाथ मंदिर से जुड़ी एक खास मान्यता है जिसका जिक्र पुराणों में भी है। दरअसल इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। यहां पर मां लक्ष्मी तपस्या कर रही थीं। उसी दौरान भगवान विष्णु न...