ज्योतिर्मठ, अप्रैल 22 -- श्री बदरीनाथ के कपाट आगामी 23 अप्रैल को प्रातः 6. 15 पर खुलने जा रहे हैं। मंगलवार को बदरीनाथ की शीतकालीन पूजा स्थली नृसिंह बदरी मंदिर में वैदिक पूजा अनुष्ठान के बाद देव डोलियां रवाना हो गई हैं। मंदिर की 3 चाबियां बद्रीनाथ धाम तीन चाबियों से खुलता है,सिर्फ एक चाबी से कपाट नहीं खोले जाते हैं। ये तीनों चाबियां अलग-अलग लोगों के पास होती हैं। एक चाबी टिहरी राज परिवार के कुल पुरोहित के पास है बाकी दो बद्रीनाथ धाम के हक हकूक धारी में शामिल मेहता और भंडारी लोगों के पास होती है। तीनों चाबियों को लगाकर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। जब कपाट खुलते हैं तो पुरोहित इसमें प्रवेश करते हैं। वे भगवान बदरीनाथ की मूर्ति से कंबल हटाते हैं। जब कपाट पहले बंद किए जाते थे, तो भगवान की मूर्ति पर घी का लेप किया जाता है और कपाट खुलने ...