देहरादून, अप्रैल 23 -- Badrinath Darshan Timing: उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम के कपाट आज 23 अप्रैल को विधि-विधान और शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा के सभी प्रमुख धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ अब भक्तों के लिए खुल हो गए हैं और यात्रा ने औपचारिक रूप से रफ्तार पकड़ ली है। पहले दिन बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। पूरा धाम जय बदरीविशाल के जयकारों से गूंजा। जानें, बदरीनाथ धाम की टाइमिंग, रजिस्ट्रेशन और जरूरी नियम कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को करीब 15 से 20 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह 6.15 मिनट पर कपाट खुलने के बाद मुख्य पुजारी (रावल) की अगुवाई में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे...