बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: आसफपुर। कस्बे बुजुर्ग के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कस्बा आसफपुर के मुन्ना लाल 90 वर्ष पुत्र टुंडी जून माह के प्रथम सप्ताह में रोज की तरह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, मगर पता नहीं चल सका। इसके बाद मुन्ना लाल के पुत्र विजय ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...