बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। मंडी परिषद के माध्यम से संचालित गड्ढा मुक्तिकरण योजना के तहत बिल्सी-सिरासौल संपर्क मार्ग से बागरपुर-सागरपुर तक सड़क निर्माण कार्य को धनराशि स्वीकृति हो गई है।सड़क निर्माण पर 78.98 लाख लागत आएगी।बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि यह मार्ग काफी जर्जर था। जिससे बरसात के दिनों में आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नई सड़क बनने के बाद क्षेत्र के कई गांवों के किसानों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों को सुविधा मिलेगी। सड़क बनने से कृषि उत्पादों को मंडी तक ले जाने में आसानी होगी, समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी सुगम हो सकेगी। विधायक न...