बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। जमीन के सौदे में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में रुपये वापस मांगने पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर निवासी हसीन अहमद पुत्र निसार अहमद ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के नन्हे उर्फ नन्हू, हिसारुद्दीन, अयाज नवी, मुशाहिद, नवी तथा एक अन्य के खिलाफ जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: जमीन पर अवैध कब्जे और मारपीट की शिकायत शिकायत के अनुसार, हसीन अहमद ने अपने चचेरे भाई के साथ गांव के चार हिस्सेदारों से 10.50 लाख रुपये प्रति बीघा क...