बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: उझानी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम अफीम और बाइक बरामद की है। उझानी कोतवाली पुलिस ने मिहौना गांव के रास्ते पर कोल्ड स्टोर के पास से तीन लोगों को मिहौना गांव के रास्ते पर कोल्ड स्टोर के पास गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में मिहौना गांव निवासी संजीव पुत्र रामखिलाड़ी, सरवेंद्र पुत्र रामखिलाड़ी और मानकपुर निवासी अबरार पुत्र अंसार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बरामद अफीम और बाइक को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: 711 ग्राम अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामद ्

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...