Badaun News: 50 हजार मांगने की जांच शुरू, सिटी मजिस्ट्रेट के स्टोनों को हटाया
बदायूं, अक्टूबर 4 -- Badaun News: शहर के बड़े रामलीला आयोजन की अनुमति को 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में डीएम एडीएम प्रशासन की अगुवाई में गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच होने तक सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो (आशु लिपिक संबद्ध) को यहां से हटाते हुये दातागंज तबादला किया है। जांच अधिकारी मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। जिसके बाद कार्रवाई की जायेगी। एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह ने बताया, रामलीला की तकनीकि अनुमति के लिये 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले की बीते रोज डीएम से शिकायत की गई थी। जिसके बाद उनके आदेश पर गठित जांच टीम को आदेश जारी हो गये हैं। आदेश मिलने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
जांच के आदेश जांच प्रभावित न हो इसके लिये सिटी मजिस्ट्रेट के स्टेनो आशीष सक्सेना को यहां से हटाते हुये तत्काल प्रभाव से उनका तबादला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.