बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: बिसौली। क्षेत्र से 40 दिनों से लापता महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने सोत नदी में महिला का शव होने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अन्य पुलिस कर्मी पाठकपुर गांव के निकट श्मशान घाट के पास सोत नदी के किनारे पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से नदी और आसपास के क्षेत्र में घंटों तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, महिला सत्यवती का विवाह करीब 16 वर्ष पूर्व गांव सर्वा निवासी जय सिंह से हुआ था। उसके एक बेटी और दो बेटे हैं। महिला के पिता राजवीर सिंह पुत्र सियाराम निवासी रसूलपुर की तहरीर पर पहले नौ जुलाई को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बाद में उनकी ओर से पति, जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। ...