बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: शुक्रवार देर शाम से बिजली गुल होने से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित है। शनिवार शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न होने से घरों की मोटरें बंद हैं और पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं। मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित होने लगा है। कस्बे की गलियों और बाजार में अंधेरा पसरा है। जेई मियां कुरैशी के अनुसार बरेली के आंवला विद्युत केंद्र से आने वाली 33 हजार की हाईटेंशन लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित है। लगातार बारिश से फाल्ट दुरुस्त करने में दिक्कत आ रही है। लोगों ने जल्द बिजली चालू कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बरसात से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 26 उपकेन्द्र बंद यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: अंधेरे में बीती रात, दिन में भी नहीं हुए बिजली के दीदार यह भी पढ़ें- F...