Badaun News: 32 लाख रुपये दोगुने करने का झांसा देने वाल सात लोगों पर मुकदमा
बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: पैसे दोगुने करने का झांसा देकर करीब 32 लाख रुपये की ठगी करने, रकम वापस मांगने पर टालमटोल, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोपियों पर साजिश के तहत रकम हड़पने और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चन्दोई गांव का है। यहां रहने वाले मुस्तकीम पुत्र मुकीम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नवंबर 2025 में रोहित उसके संपर्क में आया और पैसों को कंपनी में लगाकर कुछ महीनों में दोगुना करने की बात कही। रोहित ने भरोसा दिलाकर पहले 30 हजार और 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद दो लाख रुपये देने पर तीन महीने तक हर माह 30 हजार रुपये देने और तीसरे महीने मूल रकम लौटाने का भरोसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार रोहित ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.