Badaun News: 31 को होगी भारत को जानो प्रतियोगिता
बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बदायूं। भारत विकास परिषद की गौरी शंकर शाखा बदायूं के तत्वावधान में शुक्रवार को बैठक शाखा अध्यक्ष आरके उपाध्याय की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में 31 अगस्त को शहर के जूनियर हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय भारत को जानो प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कहा कि प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के दो हजार और सीनियर वर्ग के तीन हजार छात्र भाग ले रहे हैं। सचिव सौरभ रस्तोगी ने बताया कि सभी संबंधित विद्यालयों में 31 अगस्त की प्रातः 7:30 बजे तक प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट पहुंचा दी जाएगी। शाखा संरक्षक चंद्र प्रकाश गुप्ता, रामौतार मिश्रा, सीपी गुप्ता, जिला संयोजक आयुष भारद्वाज, शाखा सचिव सौरभ रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, संयोजक संस्कार अशोक गौड़ मौजूद थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.