Badaun News: 30 लाख की सड़कों का पूर्व मंत्री और चेयरमैन ने किया लोकार्पण
बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: उझानी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल के साथ नगर की 30 लाख से बनी चार सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के खेल मैदान की सड़क बनवाने पर प्रबंधक टेक सिंह यादव ने शिक्षकों संग मिलकर पूर्व मंत्री और पालिका अध्यक्ष का अभिनंदन किया। गणेश नगर में 10 लाख की लागत से बनी सड़क और वार्ड 18 में 7:30 लाख, वार्ड 11 में 8 लाख और आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के खेल मैदान की चार लाख 65 हजार की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद रामप्रवेश यादव, आरती यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.