Badaun News: 30 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: जिले में 30 घंटे की मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज बारिश की वजह से हर ओर जलभराव हुआ तो लोग घरों से नहीं निकल पाए। बहुत जरूरी कामकाज वाले लोग ही बारिश में भीगते हुए घरों से निकले, बाकी घरों से ही अपने काम निपटाते रहे। तेज बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में अवकाश रहा, ऐसे में बच्चों ने मौसम का लुत्फ उठाया। सुबह आठ बजे तक 56 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार की सुबह शहर से लेकर देहात तक रिमझिम बारिश शुरू हुई। सितंबर माह में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद रिमझिम बारिश हुई तो मौसम में एक साथ बदलाव हो गया। रिमझिम बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहाना हो गया। गर्मी में ठंडक का अहसास हुआ तो यह रिमझिम बारिश शुक्रवार शाम सात बजे से ही तेज बरसात में बदल गई। इसके बाद रात भर मूसलाधार बारिश ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.