बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: सहसवान। क्षेत्र के गांव जौनेरा के निकट महाबा नदी पर लघु सेतु बनाने के लिये मंजूरी मिल गयी है। शासन ने लघु सेतु स्वीकृत करने संग निर्माण कार्य शुरू कराने को बजट भी जारी कर दिया है। पीडब्ल्यूडी अफसर बरसात के बाद धरातल पर काम शुरू करा देंगे। लघु सेतु मिलने के बाद से क्षेत्रीय लोग काफी खुश हैं। जौनेरा के निकट महाबा नदी पर लंबे समय से लघु सेतु बनाने की मांग चली आ रही थी। यहां पर लघु सेतु न होने के चलते बरसात के सीजन भर कई गांवों के लोगों को दिक्कत होती थी। यहां पर लघु सेतु बनवाने की मांग को तोफी नगला के समाज सेवी तिलक सिंह ने बुलंद किया। तिलक सिंह ने क्षेत्रीय बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्राचार किया। विधायक ने भी सामाजिक कार्यकर्ता की इस मांग को मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप...