बदायूं, अक्टूबर 18 -- Badaun News: बदायूं। पुलिस ने एक आरोपी को एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 21 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हजरतपुर थाना क्षेत्र में सेटाडांडी गांव के पास श्रीकृष्णा ब्रिक इंडस्ट्री भट्ठे से करीब 100 मीटर पहले पुलिस ने मुनीष पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी लालपुल, कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 38 वर्ष है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 21 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: अफीम तस्कर रिजवान को दस साल कैद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक...