Badaun News: 19 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उसावां पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, सूचना पर थाना पुलिस ने गांव सेहा के रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान प्रेमपाल पुत्र बनवारीलाल निवासी गांव सेहा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 19 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छापेमारी में पांच लीटर देसी शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.