बदायूं, अक्टूबर 5 -- Badaun News: हंस वाहिनी इंटर कॉलेज की ओर से उघैती करनपुर मार्ग पर 400, 800 और 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करायी। प्रधानाचार्य, प्रबंधक मुकेश शर्मा, अध्यापक वीरेश शर्मा, विपिन शर्मा,जयनंदन शर्मा, प्रमोद गौड़ ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 1600 मीटर दौड़ में सुमित कुमार ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय, अर्जुन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में राहुल कुमार भारती ने प्रथम, संजय शर्मा ने द्वितीय, राघव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर में सतेंद्र कुमार नेप्रथम, अभिषेक, संजीव कुमार शाक्य ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में दूसरी रेस में श्याम प्रथम, सचिन द्वितीय रहे। यह भी पढ़ें- तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, समापन समा...