Badaun News: 16 हजार बच्चों के आधार में जन्म प्रमाण पत्र रोड़ा, दाखिला नहीं
बदायूं, सितम्बर 22 -- Badaun News: जिले में करीब 16 हजार बच्चों के आधार कार्ड बनने में जन्म प्रमाण का रोड़ा अटका है। जन्म प्रमाण पत्र न होने के चलते इन बच्चों के आधार नहीं बन पा रहे हैं। इससे ये बच्चे स्कूलों से दूर हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नियमानुसार बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए अस्पताल, निकाय या ग्राम पंचायत द्वारा जारी डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार नहीं बनता है, ऐसे में परिषदीय एवं निजी स्कूलों में बच्चों के नामांकन में दिक्कत आ रही है। शिक्षकों ने सत्र की शुरुआत में बच्चों का प्रवेश तो ले लिया, लेकिन डीबीटी का लाभ दिलाने एवं जन्मतिथि कंफर्म के लिए आधार की जरूरत पड़ रही है। शिक्षकों द्वारा माता, पिता से बच्चे का आधार बनवाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं शिक्षक भी स्वयं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.