Badaun News: 14 लाख की ठगी में तिलक तिवारी सहित पांच पर एक और मुकदमा
बदायूं, अगस्त 19 -- Badaun News: जमीन के सौदे के नाम पर 14 लाख रुपये लेने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता ने ठगी, धमकी और जमीन का इकरारनामा नहीं कराने समेत कई आरोप लगाए हैं। मामले में तिलक तिवारी सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दौरी निरोत्तमपुर गांव स्थित जमीन से जुड़ा है। सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता शिवांश सक्सेना ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गाटा संख्या 32 और 33 के एक-तिहाई हिस्से की जमीन का सौदा तिलक तिवारी के माध्यम से हुआ था। जमीन की कीमत 16 लाख रुपये तय हुई थी। इसमें 14 लाख रुपये बयाने के रूप में दिए गए। 23 अगस्त 2024 को इकरारनामा कराया गया, लेकिन उसकी रजिस्ट्री नहीं कराई गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कई बार कहने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.