बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के तत्वावधान में एक से 14 नवंबर तक 14 दिवसीय दिव्य सनातन दीप महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए श्री सीताराम मंदिर में बैठक हुई। इसमें शहर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों और मोहल्लों में दीप प्रज्वलन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य संयोजक आचार्य पं. मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीप ज्ञान, संस्कार, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। महायज्ञ का उद्देश्य लोगों के हृदय में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता की ज्योति प्रज्वलित करना है। उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों से अभियान में सहभागिता की अपील की।अभियान के तहत शहीद भगत सिंह चौक, भामाशाह चौक, भगवान परशुराम चौक, शास्त्री चौक, महाराणा प्रताप चौक, अवंतीबाई चौक, कार्तिकेय चौक, सरदार पटेल चौक, केशव चौक और ल...