बदायूं, नवम्बर 3 -- Badaun News: दहेज में 10 लाख रुपये और मारुति कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और पांच साल के बेटे के साथ घर से निकालने का आरोप लगा है। अलापुर थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव की शादमा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादमा के मुताबिक, उसकी शादी 28 नवंबर 2020 को अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी मोहम्मद शोएब उर्फ शालू के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार जेवर, कपड़े, घरेलू सामान, अपाचे बाइक और एक लाख रुपये नकद दिए थे। यह भी पढ़ें- Rampur News: विवाहिता को प्रताड़ित करने में पांच पर केस आरोप है कि इसके बाद भी पति शोएब, सास, ससुर और अन्य ससुरालीजन दस लाख रुपये व मारुति कार की मांग को लेकर उसे ताने देते और प्रताड़ित करते...