Badaun News: 1.20 करोड़ से होगा पंचवरिया मंदिर का सौंदर्यीकरण
बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: बदायूं। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधानसभा क्षेत्र के गांव बसईया खेड़ा ललभुजिया स्थित पौराणिक पंचवईया मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा करीब 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिली इस स्वीकृति के बाद पंचवईया मंदिर के विकास कार्यों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शनिवार को कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के पौराणिक स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल की स्थिति का जायजा लेते हुये डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- Pilibhit News: 1.20 करोड़ सें संवरेगा बरखेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.