बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: सहसवान, संवाददाता। मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमोद इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लाक क्षेत्र स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कला प्रदर्शनी, पोस्टर, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कला प्रदर्शनी एवं पोस्टरों का अवलोकन किया। कहा कि प्रधानमंत्री का 25 वर्ष का सेवाकाल सेवा और समर्पण का प्रतीक है। विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: चित्रों में बच्चों ने उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषण में दिखाई प्रतिभा इस मौक...