बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: 'केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राए...' छठ महापर्व पर रविवार शाम कछला के प्रसिद्ध भागीरथ गंगा घाट पर आस्था का नजारा दिखाई दिया। व्रती महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। छठ के पारंपरिक गीतों से घाट का वातावरण भक्तिमय बना रहा। रविवार दोपहर बाद से ही घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में बांस की टोकरी लेकर घाट पहुंचीं। टोकरियों में ठेकुआ, नारियल, गन्ना और विभिन्न मौसमी फल सजाए गए थे। शाम को निर्धारित पूजा विधान के अनुसार व्रती महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद छठी मैया को फल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की। घाट पर छठ ...